Punjab News: 'आप' सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली/लुधियानाः प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले की जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अरोड़ा और उनके बेटे काव्य अरोड़ा (जो हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़े हैं), लुधियाना स्थित 'फाइंडॉक फिनवेस्ट' के हेमंत सूद एवं जालंधर में कथित सटोरिया (बुकी) चंद्रशेखर अग्रवाल के आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों ने सुरक्षा प्रदान की। लुधियाना पश्चिम से विधायक एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरोड़ा आधिकारिक काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं। ईडी ने 2024 में भी अरोड़ा के परिसर पर छापा मारा था।

एजेंसी ने एक बयान में कहा गया है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों और कुछ अन्य संस्थाओं ने औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजनाओं के लिए कथित दुरुपयोग करके राज्य सरकार को ''नुकसान'' पहुंचाया और अपराध से ''अत्यधिक'' धन अर्जित किया। कुछ दिन पहले संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल के पंजाब और हरियाणा में परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की थी। 

संबंधित समाचार