Bareilly: राजधानी एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का कोच लगाने की बात रेल प्रशासन की तरफ से कही गई। बरेली और मुरादाबाद के यात्रियों को अतिरिक्त कोच लगने से राहत मिलेगी। खास तौर से होली के मौके पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।
होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद मंडल राजधानी एक्सप्रेस की अप व डाउन दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी नंबर 25503 डिब्रुगढ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 3 मार्च से लेकर 15 मार्च तक, गाड़ी नंबर 20504 नई दिल्ली- डिब्रुगढ राजधानी एक्सप्रेस में 6 मार्च से लेकर 18 मार्च तक, गाड़ी नंबर 20505 और गाड़ी नंबर 20506 में भी वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक स्लीपर कोच लगाया गया है।
