त्यौहारों के बीच एक्शन में FSDA... 21 लाख मूल्य का 1998 किलो खराब गुलाब जामुन कराया नष्ट, 14 लाख का संदिग्ध घी भी सीज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : त्योहार पर बाजारों में जमकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) टीम ने बुधवार को मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करके 16 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पराग मिल्क फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण में 21,16,276 रुपये मूल्य की 1998 किलो खराब मिठाई गुलाब जामुन, मिक्स पिज्जा चीज, 3240 लीटर डबल टोंट मिल्क को मौके पर नष्ट कराया। साथ ही गोदाम में मौजूद 14,27,585 मूल्य का 1551 किलो घी गुणवत्ता में संदेह पर सीज कर दिया।

कोल्ड स्टोरेज में रखा 32 लाख का खोवा बिक्री से रोका

एफएसडीए ने ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करके खोवा के 5 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे।10 विभिन्न खाद्य कारोबारियों का करीब 32 लाख रुपये का 12800 किलो खोवा संदेह के आधार पर रिपोर्ट आने तक बिक्री से रोक दिया। बुद्ध विहार पाल कालोनी बुद्धेश्वर में एक व्यापारी का 30 किलो खोवा दुर्गंध आने पर नष्ट कराया। इसके अलावा 250 किलो खोवा जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री से रोक दिया। जेहटा माल रोड पर दो पिकअप वाहनों में लदे दूध और खोवा की जांच में 113 किलो खोवा प्रथम दृष्टया जांच में मिलावटी होने पर नष्ट करा दिया।

 

संबंधित समाचार