ईरान-इजराइल जंग सुलझायेगें पुतिन, मिखाइल उल्यानोव बोले- मध्यस्थता के लिए तैयार रूस
मास्को। रूस अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को रूकवाने के वास्ते मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो रूस ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थ बनने के लिए तैयार है। उन्होंने रूसी अखबार इज़वेस्टिया से कहा, "बेशक अगर ज़रूरत पड़ी तो रूस मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।"
उन्होंने कहा कि हालांकि अभी अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होना मुश्किल लग रहा है, लेकिन दोनों तरफ के मुख्य मकसद सैन्य बल से हासिल नहीं किये जा सकते। उल्यानोव के मुताबिक ईरान रूस की मध्यस्थता का स्वागत करेगा। रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका ने यह साफ कर दिया है कि उसे मध्यस्थता की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि उसका मानना है कि वह खुद हालात संभाल सकता है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी असल में इसे बहुत खराब तरीके से संभाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :
जौनपुर में होली का उत्साह : हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मना त्यौहार, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
