सीएम योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये और पूरा इलाका उच्च सुरक्षा क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया। सीएम योगी आज यहां एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास सख्त सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगरानी रखी जा रही है। 

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मंच से जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्री योगी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें :
ईरान-इजराइल जंग सुलझायेगें पुतिन, मिखाइल उल्यानोव बोले-  मध्यस्थता के लिए तैयार रूस 

 

 

 

 

संबंधित समाचार