Gold Silver Price Today: हाजिर मांग से सोने की कीमतों में तेजी, चांदी के भाव भी चढ़ें, जानिए आज का रेट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 848 रुपये बढ़कर 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 848 रुपये या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

इसमें 1,272 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नई खरीदारी करने से सोने की कीमतों में यह उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर भी तेजी का रुख रहा, जहां न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 5,115.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 

चांदी भाव तेजी के साथ 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम 

अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 3,256 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,208 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के तौर पर नई खरीदारी करने से चांदी की कीमतों को समर्थन मिला है। विदेशी बाजारों में भी तेजी का रुख रहा, जहां न्यूयॉर्क में कॉमेक्स चांदी वायदा भाव 1.63 प्रतिशत बढ़कर 83.58 डॉलर प्रति औंस था।

ये भी पढ़ें :
ईरान-इजरायल तनाव के चलते सोना-चांदी के भाव में उछाल, घमासान के बीच क्या है आज का भाव जानिए

 

 

 

संबंधित समाचार