Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी, 500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी ने लगाई छलांग 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स 358.92 अंक की मजबूती के साथ 77,245.83 अंक पर खुला।

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को सहारा दिया जिससे गिरावट को रोकने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 358.92 अंक चढ़कर 77,245.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 101.2 अंक की बढ़त के साथ 24,096.90 अंक पर पहुंच गया।

वही सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। 

ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में हुई लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी लिवाली हावी रही। धातु समूह फिलहाल दबाव में है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 101.20 अंक ऊपर 24,096.90 अंक पर खुला। 

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.21 प्रतिशत गिरावट के साथ 111 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,103.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,712.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 0.54 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Closed : आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली, एक हजार अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी को हुआ नुकसान 

संबंधित समाचार