लखनऊ में बिना हेल्मेट और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 86 लाइसेंस निलंबित, कैमरों से हो रही निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः आरटीओ कार्यालय और यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने और बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले तीन महीनों में 86 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 250 से अधिक को नोटिस जारी किया गया है।

एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह प्रशासन ने बताया कि पांच या उससे अधिक बार नियम तोड़ने वालों में सबसे ज्यादा मामले बिना हेल्मेट के पाए गए हैं। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने पर 18 और खतरनाक ड्राइविंग के 20 मामलों में लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। निलंबन अवधि में वाहन चलाते पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

570 वाहन चालकों को नोटिस भेजे गए हैं और चालान भी किए गए हैं, जिनमें 250 से अधिक बिना हेल्मेट के मामले शामिल हैं। आरटीओ का कहना है कि कैमरों और विशेष अभियान के जरिए लगातार निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में बच्चों को बेहतर सुविधा देने में जुटी योगी सरकार, स्कूलों में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘अलंकार’  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव