रामपुर: सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
शाहबाद, अमृत विचार। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी नेमचंद (70) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह खेत से लौट रहे थे और सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान नेमचंद ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
