Uttrakhand: भूत बंगला वबाल...नदीम की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पांच मार्च को भूतबंगला सांप्रदायिक बवाल प्रकरण में पुलिस ने एक समुदाय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने चिह्नित तीन नामजद अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश भी तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार भूत बंगला निवासी नदीम ने बताया कि पांच मार्च की रात्रि साढ़े नौ बजे उसका भाई मोहसिन, जुबैर खाना खाकर घर के समीप अपने दोस्त फरमान के साथ घूम रहा था कि तभी कृष्णा चौक के समीप दिनेश, अजय कोली, पिटू पाल निवासी भूत बंगला ने घेर लिया और चाकू से हमला शुरू कर दिया। धारदार हथियार के हमले से दोनों भाई लहूलुहान होकर नीचे गिर गए जबकि फरमान लहूलुहान हालत में घर की तरफ भागा तो हमलावर फिर एक राय होकर घर पहुंचे और जमकर पथराव किया।

साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। भाइयों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप था कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करते हुए हमलावरों ने घर के बाहर कई राउंड फायरिंग भी की। वर्तमान में भाइयो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।

संबंधित समाचार