Uttrakhand:देशभर के आंदोलनों की हिस्ट्री खंगालेगी पुलिस, पैटर्न समझने में जुटी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मोटाहल्दू में हुए मजदूर आंदोलन को उग्र बनाने के पीछे बाहरी कनेक्शन की आशंका के बीच पुलिस अब देशभर में हुए ऐसे आंदोलनों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि नोएडा और नेपाल से संचालित कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए यहां मौजूद संदिग्धों को निर्देश भेजे जा रहे थे।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसे करीब आधा दर्जन ग्रुप्स चिन्हित किए गए हैं। इन ग्रुप्स की गतिविधियों और इनके जरिए दिए गए निर्देशों का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हुए आंदोलनों का भी अध्ययन किया जा रहा है, ताकि समान पैटर्न को समझा जा सके। पुलिस का मानना है कि अलग-अलग स्थानों पर हुए आंदोलनों में कुछ समान रणनीति अपनाई गई हो सकती है। इसी आधार पर मोटाहल्दू मामले में शामिल संदिग्धों की भूमिका तय की जाएगी। फिलहाल जांच टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि मोटाहल्दू में हुए प्रदर्शन में शामिल डेढ़ सौ से अधिक लोग पुलिस के राडार पर हैं। जबकि 8 से 10 लोगों की भूमिका सक्रिय मानी जा रही है। पुलिस इन सभी के कॉल डिटेल के साथ व्हाट्सएप कॉल का डेटा भी जुटा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया में इन संदिग्धों के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं, यह भी देखा जा रही है।

 

संबंधित समाचार