नौ मार्च : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः साल के तीसरे महीने का यह नौवां दिन कई घटनाओं के साथ ही कुछ प्रमुख हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर भी इतिहास में दर्ज है। अंतरिक्ष में पहली बार कदम रखने वाले यूरी गागरिन का जन्म इसी दिन 1934 में हुआ था। वहीं विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर 1956 में नौ मार्च को लंदन में पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1934 : सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन का जन्‍म।

1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।

1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।

1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1967 : सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।

1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।

1986 : उपग्रह आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2012 : हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन।

2019 : मेक्सिको नाइट क्लब में हमले में 15 लोगों की मौत।

2020 : अल्कोहल से कोरोना का संक्रमण ठीक होने की अफवाह के बाद ईरान में जहरीली शराब पीने से 27 की मौत।

2023 : मशहूर अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक का निधन।

2025 : भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक से दुबई में हुए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 जीती। रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम करने वाले भारत का यह लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है।

संबंधित समाचार