मुख्यमंत्री योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, कहा- सुदृढ़ कानून-व्यवस्था से मजबूत हो रहा उत्तर प्रदेश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला मजबूत कानून-व्यवस्था होती है। 

cats

उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थापित सुदृढ़ कानून-राज ने ही राज्य को देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राज्य में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किया गया है, जिससे निवेश के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज