10 मार्च का इतिहासः राजद्रोह के आरोप में महात्मा गांधीहुए थे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1876 - ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि "मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।"

1897 - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले का निधन।

1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक गबर सिंह नेगी का निधन।

1922 - महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।

1934 - भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का जन्म।

1945 - कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का जन्म।

1981 - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक वाजिद ख़ान का जन्म।

1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

2002 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा, पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।

2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।

2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।

2007 - यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।

2008 - माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली।

2010 - भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।

2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।

2018 - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका सुरुज बाई खांडे का निधन।

संबंधित समाचार