UP Board Results: सीतापुर की बेटियों का कमाल, कशिश वर्मा और शिखा वर्मा बनीं हाईस्कूल-इंटर की टॉपर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सीतापुर, अमृत विचार: सीतापुर जनपद की कशिश वर्मा यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षाफल में यूपी टॉपर बनीं। जनपद के महमूदाबाद स्थित बाबूराम सावित्री देवी स्कूल की छात्रा कशिश को 97.83 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। इसी विद्यालय की इण्टरमीडिएट की शिखा वर्मा का परिणाम भी टॉपर में दर्ज हुआ। यूपी में शिखा को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा अर्पिता को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।

tops the 12th (5)                                                               शिखा को प्रथम स्थान प्राप्त

UP बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा टॉप

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया और दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

UP बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा टॉप

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 87.30 प्रतिशत बालक और 93.76 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75.04 प्रतिशत बालक और 86.32 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं।

ये भी पढ़ें : 
UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% विद्यार्थी सफल, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

संबंधित समाचार