बंगाल चुनाव : मुख्यमंत्री योगी का टीएमसी पर तीखा प्रहार, बोले- तुष्टिकरण ने राज्य को किया बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंगला विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नौजवान परेशान, किसान हताश और उद्योग-धंधे चौपट हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त है।

भाजपा प्रत्याशी स्वागता मन्ना और सुवेंदु सामंत के समर्थन में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में सैंड, कोल, लैंड और कैटल माफिया सक्रिय हैं, जो राज्य के संसाधनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें "जय श्रीराम" के नारे से चिढ़ है और धार्मिक आयोजनों में बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले वहां भी कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, लेकिन अब "नो कर्फ्यू-नो दंगा" का माहौल है और माफिया व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मुद्दों को उठाते हुए विपक्षी दलों-कांग्रेस, टीएमसी और अन्य-पर आरोप लगाया कि उन्होंने इन वर्गों के उत्थान के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया।

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार जनजातीय समाज को देश के सर्वोच्च पद पर प्रतिनिधित्व मिला है। बंगाल की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने रवींद्रनाथ ठाकुर, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कई महान विभूतियों को याद किया।

उन्होंने कहा कि यह भूमि देश को दिशा देने वाली रही है, लेकिन वर्तमान में अराजकता और अव्यवस्था का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस, वामपंथी दलों और टीएमसी के शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है, उद्योग बंद हुए हैं और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में एमएसएमई इकाइयां बंद होने से युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन