यूपी बोर्ड परिणाम:जिले की बेटियों का कमाल, इंटर में नंदिनी दूसरे और सुरभि प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इंटर में जिले की दो छात्राओं ने प्रदेश में बाजी मारी। नंदिनी गुप्ता दूसरे और सुरभी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

यूपी बोर्ड बारहवीं के जारी परिणाम के मुताबिक 97.20 फीसदी अंकों के साथ सर्वोदय इंटर कॉलेज खेड़ा की नंदिनी गुप्ता ने राज्य में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। वहीं सर्वोदय इंटर कॉलेज खेड़ा की सुरभि यादव को संयुक्त रूप से 97 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। बेटियों इस कामयाबी के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है। 

 

संबंधित समाचार