Iran War Impact Sports:मिडल ईस्ट के युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, पांच ईरानी महिला फुटबॉलर को दी शरण 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

ब्रिसबेनः ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने टूर्नामेंट के लिए ईरान से आई महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी है। स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस के अधिकारियों ने इन ईरानी महिला खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित उनके होटल से ''एक सुरक्षित स्थान'' पर पहुंचाया। 

बर्क ने कुछ देर बाद ब्रिसबेन में पत्रकारों को बताया कि महिला खिलाड़ियों ने वहां उनसे मुलाकात की और मानवीय आधार पर उनके वीजा की प्रक्रिया पूरी हो गई। ईरान युद्ध शुरू होने से ठीक पहले पिछले महीने महिला एशियाई कप के लिए ईरानी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। सप्ताहांत में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसके बाद टीम को अपने देश लौटना था जहां युद्ध के कारण हालात खराब हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'एएपी' की खबर के अनुसार, ईरान की मुख्य कोच मर्जियेह जाफरी ने रविवार को कहा कि खिलाड़ी ''जितनी जल्दी हो सके ईरान वापस लौटना चाहती हैं''। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस बचाने के लिए सरकार ने ESMA का लिया सहारा,  प्राथमिक सेक्टर्स के उपभोक्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
संसद सत्र में मुद्दों को लेकर सपा ने जताई चिंता: अखिलेश यादव बोले, युद्धकालीन हालात से संकट में बदलीं देश की प्राथमिकताएं
जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों का ‘ब्रांड एंबेसडर’ .... सीएम योगी ने की बैठक, सांसदों-विधायकों और मंडलायुक्त-डीएम को दिए दिशा निर्देश 
ध्यान करने से तनाव के हार्मोन कॉर्टिसोल होता है कम, लखनऊ विश्वविद्यालय में साप्ताहिक योग शिविर का हो रहा आयोजन
योगी सरकार में बीसी सखियों का कमाल: देश में पहले स्थान पर आया यूपी, गांव-गांव पहुंची बैंकिंग सेवा