मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 10 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिसमें दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। यह हादसा इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास होना बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब 8.30 बजे हुआ है। मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे कई लोग दब गये। इस हादसे में मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।  

ओवरलोड थी पिकअप

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और उसमें 30 के करीब लोग सवार थे, इतना ही नहीं तिरला बायपास के पास संतुलन बिगड़ने से पिकअप सड़क पर ही कई बार पलट गयी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग वाहन के नीचे दब गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं।

संबंधित समाचार