Moradabad: ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर अंकुश नहीं, मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमराई
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में ई-रिक्शा बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग का जांच अभियान सोमवार को पहले ही दिन प्रभावी नहीं रहा। ई-रिक्शा की अधिक संख्या से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। हाईवे से लेकर महानगर की मुख्य सड़कों और गलियों में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी जारी है।
गुरहट्टी और टाउन हाल चौराहे समेत कई स्थानों पर काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। प्रभात मार्केट, रामपुर- मुरादाबाद हाईवे पर बिना संकेत दिए चालक ई: रिक्शा मोड़ते नजर आए। जिससे हाईवे पर वाहनों को आपतकालीन ब्रेक लगाने पड़े।
इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी की थी, लेकिन अभियान के दौरान बिना पंजीकरण, नियमों के विरुद्ध और बाहरी जनपदों की ई-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं हुई। परिवहन विभाग के अधिकारियों का अभियान पहले दिन ही प्रभावी नहीं रहा। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर कोई अधिकारी नजर नहीं आया।
