Bareilly : छत से धक्का देकर की थी मुस्कान की हत्या, अब पति समेत पांच पर FIR
बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर क्षेत्र में महिला की छत से गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला निवासी नीलम ने बताया कि उन्होंने बेटी मुस्कान की शादी फरीदपुर के रहने वाले मुन्नालाल से की थी।
आरोप है कि उसकी बेटी के साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की थी। ससुराल से परेशान होकर 6 मार्च को वह अपने मायके आ गई थी। उसके बाद मुस्कान ने पति मुन्नालाल को फोन कर मायके बुलाया था। आरोप है कि इस बीच मुन्नालाल और उसकी बेटी छत पर गए थे। आरोप है कि मुन्नालाल ने उसकी बेटी मुस्कान को छत से धक्का दे दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति मुन्ना लाल, देवर गुड्डू और आजाद, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
