अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः मार्च में अभी पांच शुभ लग्न हैं, इसके बाद 14 मार्च से मीन खरमास शुरू हो जाएगा, जिससे 14 अप्रैल तक मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। उसके बाद 15 अप्रैल से 12 जुलाई तक 29 विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए 29 शुभ लग्न हैं। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चार महीने के लिए फिर मांगलिक विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि 14 मार्च के बाद एक माह के लिए मीन खरमास लग जाएगा। इस अवधि में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। 15 अप्रैल से पुनः विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरु हो जाएगा। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद से विवाद और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

विवाह के प्रमुख शुभ मुहूर्त

मार्च: 7, 8, 9, 11, 12
अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई: 1, 6, 7, 11, 12
नवंबर: 21, 24, 25, 26
दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6

संबंधित समाचार