छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का आत्मसमर्पण: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, हर एक पर था 8 लाख का इनाम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की लड़ाई में बुधवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता मिली जब 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। बीजापुर से 37, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 18, बस्तर से 16, नारायणपुर से चार और कांकेर से तीन माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष अपने हथियार डाल दिए। 

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में छह मंडल कमांडर भी शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम रखा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा निर्धारित की है। 

ये भी पढ़ें :
गूगल ने की भारत में नए AI निवेश की घोषणा, क्रोम पर आठ भारतीय भाषाओं में करेंगी काम 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद