लखनऊ : मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप, सपा ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा ने प्रदेश की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने यह ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में मृतक, अनुपस्थित, डुप्लीकेट और अपात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। साथ ही एक ही मतदाता का नाम कई-कई बार दर्ज होने की शिकायत की गई है। पार्टी ने कहा कि इससे 2027 के विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

सपा ने रायबरेली की हरचंदपुर और बछरावां विधानसभा सीटों के अलावा झांसी की बबीना सीट पर पोलिंग बूथवार कई उदाहरण देते हुए मृतक मतदाताओं और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का हवाला दिया। पार्टी ने इन नामों को तत्काल हटाकर मतदाता सूची शुद्ध करने की मांग की है। 

इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में फार्म-19 जमा न किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सपा ने निर्वाचन आयोग से संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन के साथ त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया।

संबंधित समाचार