लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने जनता को किया समर्पित

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ : रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में समता मूलक चौराहे से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने अगले चरण का शिलान्यास भी किया। शहर के झूलेलाल पार्क में आयोजित समारोह में प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को लखनऊ के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। 

इस परियोजना के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ ही लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

गौरतलब है कि 100 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण 11 मार्च, 2024 को किया गया था। 6.8 किलोमीटर लंबा ये पुल आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बना था जबकि 299 करोड़ की लागत से आज परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया गया है।

इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक का हिस्सा आता है। लगभग सात किमी लंबे इस पुल के खुलते ही हजरतगंज, डालीगंज और निशातगंज जैसे घनी आबादी वाले और व्यस्ततम क्षेत्रों में लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी। 

ये भी पढ़ें : नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू: मां शाकुम्भरी मंदिर में जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश 

संबंधित समाचार