योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 90 हजार लाभार्थियों को मिलेगी PM आवास योजना 2.0 की पहली किस्त, CM खुद करेंगे राशि ट्रांसफर और वर्चुअल संवाद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लगभग 90 हजार पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली किस्त जारी करेंगे। यह धनराशि डीबीटी माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से भेजी जाएगी। इस कार्यक्रम 16 मार्च को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। इसके साथ ही वे फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, महाराजगंज और देवरिया के चयनित लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद भी करेंगे और योजना के लाभ एवं अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 एक मांग आधारित योजना है, जिसमें पात्र शहरी परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित, पक्का और स्वदेशी आवास उपलब्ध कराना है, जिससे “सबके लिए आवास” की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

राज्य सरकार की इस पहल से शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास के साथ-साथ बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को न केवल वित्तीय सहायता मिल रही है, बल्कि सरकार की सामाजिक समावेशन और गरीब सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट हो रही है। योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे राशि मिलने से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और किसी भी प्रकार की देरी या दखलंदाजी से बचाव होगा। इससे लाभार्थियों का विश्वास और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।

संबंधित समाचार