KGMU में बदला Yellow Fever Vaccination का शेड्यूल : सोमवार-गुरुवार को ही लगेगा टीका

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में येलो फीवर के टीकाकरण का शेड्यूल बदल दिया गया है। अब यह टीका महीने के दूसरे शनिवार को नहीं लगाया जाएगा। पहले यह टीका सोमवार और गुरुवार के साथ शनिवार को भी लगाया जाता था।

यह टीका विशेष रूप से उन लोगों के लिए जरूरी है, जो येलो फीवर प्रभावित देशों की यात्रा करने जा रहे हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी विदेश यात्रा से कम से कम 10 दिन पहले टीकाकरण जरूर करवा लें, ताकि पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 

चिकित्सकों के अनुसार येलो फीवर एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। यह बीमारी मुख्य रूप से अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती है।विशेषज्ञों का कहना है कि इस टीके की केवल एक खुराक ही व्यक्ति को जीवन भर के लिए सुरक्षा प्रदान करती है। समय पर टीकाकरण न केवल व्यक्ति को बीमारी से बचाता है, बल्कि इसके प्रसार को रोकने में भी प्रभावी साबित होता है।

ये भी पढ़ें  :
टेबलेट-स्मार्टफोन वितरण को दो हजार करोड़ मंजूर, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना से होगा वितरण

संबंधित समाचार