नगर निगम बरेली: 25 को पेश होगा एक हजार करोड़ से अधिक का बजट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक आगामी 25 मार्च को आयोजित होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम बजट पेश किया जाएगा। इस बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को रफ्तार देने और साफ-सफाई की व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बजट में जल निकासी, सड़कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए बड़ी धनराशि आवंटित होने की संभावना है। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों से विकास कार्यों के साथ-साथ आय के स्रोतों को बढ़ाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। बजट पास होने के बाद शहर में कई रुकी हुई विकास योजनाओं को पंख मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार