आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर होंगे हेजलवुड और पैट कमिंस! ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से नहीं मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेंगलुरुः डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड के बिना करने के लिए तैयार दिख रही है और इसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम भी जुड़ने की संभावना है। उम्मीद है कि कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पायेंगे। स्टार खिलाड़ी हेजलवुड अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल पायेंगे, क्योंकि वह चोटों से भरे घरेलू सीजन से उबरने की प्रक्रिया में हैं, इस दौरान वह पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे थे।

हेजलवुड को पहले हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, और फिर ठीक होने के दौरान उन्हें एच्लीस टेंडन में भी तकलीफ हो गई थी। पिछले साल आरसीबी के आईपीएल खिताब का सूखा समाप्त करने में हेजलवुड की अहम भूमिका थी, उन्होंने 17.54 की औसत से 22 विकेट लिए थे। आईपीएल में देर से आने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेजलवुड के साथ एक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम भी जुड़ने की संभावना है।

उम्मीद है कि कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे, इन मैचों में 28 मार्च को सीजन की पहली रात को हेजलवुड की आरसीबी के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी शामिल है। एसआरएच के कप्तान ने एशेज के दौरान केवल एक ही टेस्ट मैच खेला था। कि वह जुलाई में कैरिबियन में लगी पीठ की हल्की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। इसके बाद हेतलवुड और कमिंस दोनों ही टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए थे, जहां ऑस्ट्रेलिया पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का चिकित्सा दल पिछले कुछ महीनों से इन दोनों प्रमुख खिलाड़ियों की सेहत पर बहुत बारीकी से नजर रखे हुए हैं। इस वजह से, इन दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए ठीक-ठीक कब उपलब्ध हो पाएंगे, इसको लेकर अभी भी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।

इस बात की पूरी संभावना है कि वे सीजन का एक बड़ा हिस्सा जरूर खेलेंगे। पिछले कुछ सीजन में हेजलवुड टी-20 क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। एशेज से पहले भारत के खिलाफ सफेद गेंद मैचों में भी वह गेंदबाजी में अपने सबसे खतरनाक अंदाज में दिखे थे। वहीं, कमिंस ने हैदराबाद के लिए एक लीडर के तौर पर अहम भूमिका निभाई है, और दो साल पहले टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, और वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा हैं।

संबंधित समाचार