Moradabad: जिले में पहले भी पकड़ा जा चुका है आतंकी संगठनों का नेटवर्क
मुरादाबाद, अमृत विचार। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के लिए भर्ती कराने के आरोप में बीडीएस का छात्र पकड़ा गया है। आतंकी संगठनों से मंडल के मुरादाबाद ,संभल और रामपुर के तार जुड़े होने का खुलासा पहले भी कई लोगों के पकड़े जाने से हुआ था।
2008 में संभल, मुरादाबाद जनपद की तहसील हुआ करता था। तब थाना नखासा के मोहल्ला दीपा सराय में आसिफ नाम के व्यक्ति को एटीएस लखनऊ ने पकड़ा था। आसिफ पर नये उम्र की लड़कों को बरगला कर आतंकी संगठनों से जोड़ने और वहां तक पहुंचाने की बात का खुलासा हुआ था। उस समय संभल के कई नौजवानों के अचानक गायब होने चर्चा थी। कई नौजवानों के दूसरे मुल्कों में रहने का भी खुलासा हुआ था।
वहीं मुरादाबाद में संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। हिजबुल.मुजाहिदीन के आतंकी उल्फत हुसैन और आईएस, लश्कर-ए-तैयबा का भी बड़ा नेटवर्क का खुलासा हुआ था। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर 2017 को एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा कांड के आरोपी और लश्कर-ए- तैयबर के सदस्य फरमान को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उस छह अगस्त 2017 में दिल्ली की टीम ने पोटा मामले में गिरफ्तार किया था।
2009 में दिल्ली हाई कोर्ट से वह जमानत पर छूट गया था कोर्ट में उसका पासपोर्ट जब्त करने के साथ विदेश जाने पर रोक लगाई थी। सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ निवासी फरमान मुरादाबाद आ गया था मुरादाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड बनवाकर मुगलपुरा क्षेत्र में किराए पर के मकान में रह रहा था उसने ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड बनवा लिया था। पासपोर्ट और वीजा बनवाया और कुवैत भाग गया था।
मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरुख जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। दीनी तालीम हासिल करने बादे वह वहीं मदरसे में पढ़ने लगा था इस दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के अनंतनाग निवासी आतंकी फिरदौस के संपर्क में आ गया था। 3 अगस्त 2023 को गिरफ्तार हुआ अहमद राजा उर्फ शाहरुख ने अनंतनाग में जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग मिली। 3 अगस्त को गिरफ्तार होने वाला अहमद उर्फ शाहरुख मूंढापांडे का रहने वाला था।
