T20 अयोध्या प्रीमियर लीग : सरयू स्मैशर्स-गोमती थंडर टीम ने जीता लीग मैच 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचारः अयोध्या प्रीमियर लीग में बुधवार को गोमती थंडर व सरयू स्मैशर्स टीम ने लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। मो. शारम व हिमांशु मैन आफ द मैच रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल क्रिकेट स्टेडियम में हुए पहले मुकाबले में सरयू स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में अमन के 33, दिव्यांशु 28, मो. शारम 27, विकास 26, वैभव के 25 रन के सहयोग से नौ विकेट पर 163 रन बनाया। 

चंबल चार्जर्स के वत्सल ने तीन, अमित दो, सचिन, सौरभ व अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में चंबल ने अनुज के 28, ज्ञानेन्द्र 25, अमित 19, अंकुर के 17 रनों की बदौलत 151 रनों पर सिमट गई। सरयू के शारम ने तीन, मनीष, दिव्यांशु ने दो-दो व जावेद ने एक विकेट लिया। 

दूसरे मैच में मनोरमा मार्बल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में प्रिंस के 61, रितुराज 24, साजिद के 16 रन की मदद से आठ विकेट खोकर 128 रन बनाया। गोमती थंडर के रितिक, आतिफ ने दो-दो, शक्ति व प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में गोमती थंडर टीम ने हिमांशु के 56, जतिन 38, प्रियांशु के 17 रनों की सहायता से 10.5 ओवरों में सात विकेट से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें  : 
T20 APL: यमुना सुपर किंग्स ने बेतवा को हराया, अमन-अभिनव रहे मैन ऑफ द मैच

संबंधित समाचार