लाइटों-पौधों से सजा ग्रीन कॉरिडोर, पंडाल भी तैयार: लोकार्पण पर झूलेलाल पार्क में आएंगे 10 हजार लोग, रक्षामंत्री-मुख्यमंत्री काटेंगे फीता
लखनऊ, अमृत विचार : एलडीए, जिला प्रशासन और नगर निगम ने 13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। जनसभा के लिए में पंडाल लगाया गया है। सभा में 10 हजार लोगों को लाने के लिए 300 बसें लगाई गई हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। समतामूलक चौक पर एलडीए ने लाइटिंग के साथ रंग-रोगन, पेड़-पौधे, वॉल पेटिंग से सजावट की है। जगह-जगह ग्रीन कॉरिडोर सजाया है।
4.jpg)
पौधे के अलावा डालीगंज, निशातगंज और समतामूलक चौक पर रोटरी में रंग-बिरंगी लाइटिंग भी की गई है। 100 बसें आठ विकास खंडों पर और 200 नगर क्षेत्र से लोगों को जनसभा में लाएंगी। बसों की पार्किंग, लाेगों को बैठने की व्यवस्था, लंच, पेयजल आदि की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है।
4.jpg)
कार्यक्रम की दिनरात तैयारी की जा रही है। बुधवार को प्रशासन, एलडीए, नगर निगम, पुलिस विभाग के अलावा शासन स्तर के अधिकारियों का आनाजाना लगा रहा। अफसरों ने कार्यक्रम की तैयारी देखी और आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न रह जाए इस पर जोर है। एलडीए ने फेज-2 में डालीगंज से निशातगंज होते हुए समतामूलक चौक तक करीब सात किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। यह उद्घाटन के बाद वाहनों के आवागम के लिए खोल दिया जाएगा। इस लेन से फेज-1 का आईआईएम रोड से डालीगंज तक बना ग्रीन कॉरिडोर जुड़ जाएगा।
4.jpg)
इससे आईआईएम रोड से सीधे समतलामूलक तक 10 मिनट में वाहनों से आनाजाना होगा। समय की बचत के साथ जाम से निजात मिलेगी। इसके आगे फेज-3 और फेज-4 का कार्य भी शुरू हो गया है। जो लॉ मार्टिनियर से होते हुए किसान पथ तक जाएगा। इधर, समतामूलक चौक से एलडीए कार्यालय, ताज होटल हाेते हुए किसान पथ तक पहुंच जाएंगे।
