प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा : कार सवार दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के बाघराय क्षेत्र में में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करीब रात 12 बजे बाघराय थाना क्षेत्र के उमरी कोटिला गांव के पास उस समय हुई, जब कार चालक ने सड़क पर आए जानवर को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय राजू तिवारी, निवासी ग्राम बीवियां करनपुर, जो बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे तथा सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम खुजी कला, दिलीपपुर थाना के रूप में हुई है। 

दुर्घटना में प्रभाकर सिंह और डी.के. सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल सभी लोग एक बारात में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

संबंधित समाचार