Bareilly: चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है। नवरात्र के आगमन से पहले ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई। पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, माता की मूर्तियां, कलश, ध्वज और सजावट की दुकानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों ने भी नवरात्र को देखते हुए विशेष तैयारियां की हैं।

नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और झालरों से सजावट की गई है। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगेंगे। नवरात्र से पहले बुधवार को प्रमुख देवी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार किया गया। साहूकारा स्थित नवदुर्गा देवी मंदिर, बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में नव निर्मित भावनी माता मंदिर, राजेंद्र नगर स्थित श्री हरमिलाप शिव शक्ति मंदिर, सुभाष नगर स्थित, श्री हरे राम नव दुर्गा मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में भी माता का श्रृंगार और मंदिर की साज-सज्जा की गई।

नवरात्र के पहले दिन में गुरुवार को सुबह से मंदिरों में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे और विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। श्रद्धालु घरों में भी घट स्थापना कर नौ दिन तक व्रत रखेंगे। नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु व्रत रखकर और पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे। सभी मंदिरों के बाहर भी बड़ी संख्या में चुनरी, प्रसाद, नारियल की दुकानें सज चुकी हैं।

 

संबंधित समाचार