रायबरेली में बड़ा हादसा: कंटेनर ने तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत; आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। कम्प्यूटर कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे तीन छात्रों को कंटेनर ने रौंद दिया।जिसमे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार एक छात्रा का पैर कट गया। जिसे ट्रामा सेंटर ने भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना की घटना के सूचना पर पहुँचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रायबरेली - जौनपुर राज्यमार्ग जामकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

वायरल तस्वीर (41)

बुधवार को करहिया बाजार स्थित कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर से पढ़कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र महफूज रेहुआ लालगंज और मोहम्मद आलम खुदाबक्श अगई एवम साइकिल सवार छात्रा साक्षी गिरी निवासी मटियारा अगईं जनपद प्रतापगढ़ को नुरूद्दीनपुर गांव के निकट अनियंत्रित कंटेनर ने कुचल दिया। जिसमें मौके पर दोनों छात्र की मौत हो गई। 

वायरल तस्वीर (40)

जबकि एक छात्रा का पैर कट जाने के बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुँचे आक्रोशित परिजनों ने लगभग तीन घण्टे तक राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम कर रखा था। सीओ यादवेन्द्र बहादुर पाल ने बताया कि मृतक युवक के परिजन की तहरीर पर कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

ये भी पढ़ें :
अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर लाखों का जुर्माना, अभियान में 409 वाहनों की जांच, चेकगेट्स पर IOT कैमरों से 24 घंटे निगरानी

संबंधित समाचार