Bareilly: अग्निवीर के लिए एक हजार युवाओं ने लगाई दौड़, 890 को मिल सकी कामयाबी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को एक हजार युवाओं ने दौड़ लगाई। जिसमें से 890 सफल हुए, जिन्हें अगले चरण के लिए गुरुवार को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

बदायूं जिले के अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के 1170 अभ्यर्थियों की दौड़ होनी थी, मगर एक हजार ही अभ्यर्थी पहुंचे। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। भर्ती रैली के समय जाट रेजिमेंट के सामने नकटिया रोड को वन-वे कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। 

आसपास के जिलों से तमाम युवा अपने साधनों से भी भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे। उधर मेजर जनरल मनीष कुमार एडीजी भर्ती लखनऊ ने रैली का दौरा किया। उन्होंने इस रैली को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

संबंधित समाचार