हज यात्रा को तकनीकी सुविधाजनक बनाने पर जोर : यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट घड़ी-आहार, चार्ज रखने की सलाह
सोनभद्र। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को स्मार्ट घड़ी भी दी जाएगी। यह वाच डेटा केबल से रिचार्ज होगी और इसमें यात्री की पूरी जानकारी होगी। यह जीपीएस से भी जुड़ी होगी। इससे किसी भी समस्या या रास्ता भटकने की स्थिति में मदद मिल सकेगी साथ ही खानपान के लिए कैटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे लोगों को अपने से खाना न बनाना पड़े। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बुधवार को बताया कि हज यात्रियों के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार यात्रा को व्यवस्थित, तकनीकी तथा सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया है। हज यात्रियों को स्मार्ट घड़ी दी जाएगी। इससे वे अगर यात्रा में बिछुड़ेंगे तो जानकारी हो सकेगी। खानपान के लिए कैटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। अब तक स्वयं ही खाना बनाना पड़ता था।
हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च तक हज यात्रा की अंतिम किस्त जमा कराई गई है, लेकिन इसमें कैटरिंग की व्यवस्था नहीं की है। सभी यात्रियों को इस मद में राशि बाद में जमा करनी होगी। इससे यात्रियों को अलग से भोजन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने सभी जिलों को जारी निर्देश अनुसार कैटरिंग के माध्यम से खाना उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक हज यात्री को स्मार्ट वाच भी दी जाएगी। यह वाच डेटा केबल से रिचार्ज होगी। इसमें यात्री की पूरी जानकारी होगी। यह जीपीएस से भी जुड़ी होगी। इससे किसी भी समस्या या रास्ता भटकने की स्थिति में मदद मिल सकेगी। यात्रियों को इसे हमेशा चार्ज रखने की सलाह दी गई है।
