चैत्र नवरात्र पर बाबा विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान, मुखनिर्मालिका गौरी व विशालाक्षी मंदिर को भेजे गए उपहार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान विश्वेश्वर के अवलोकन उपरांत उपहार स्वरूप माँ द्वारा धारण किए जाने हेतु वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक मुखनिर्मालिका गौरी मंदिर तथा विशालाक्षी मंदिर में अर्पित की गई। 

मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्र के शेष दिनों में भी माँ गौरी के विभिन्न स्वरूपों के लिए निर्धारित तिथियों पर वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री भगवान विश्वेश्वर को समर्पित कर अवलोकन उपरांत प्रतिदिन उपहार स्वरूप प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परंपरा श्रद्धा, सनातन आस्था एवं धार्मिक विधि-विधान के अनुरूप संपन्न की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि नवरात्र के प्रथम दिन (प्रथमा) मुखनिर्मालिका गौरी मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन का महत्व है। गायघाट क्षेत्र स्थित इस मंदिर में मान्यता है कि दर्शन करने से वर्ष भर मंगल एवं कल्याण की प्राप्ति होती है। प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी रही। 

ये भी पढ़ें  :  
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में भारी भीड़, सनातनियों ने मनाया हिंदू नव वर्ष 

संबंधित समाचार