UP: खेत में नर कंकाल मिलने से फैली दहशत, नर मुंड और हड्डियों के लिए सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। नांगल सोती थाना क्षेत्र के दनियालपुर मौजा हरचंदपुर में गुरुवार दोपहर गन्ने के खेत के पास एक नर कंकाल मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने नरमुंड और हड्डियों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए सुरक्षित कर लिए। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि कंकाल के नमूनों को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मृतक की पहचान संभव हो सकेगी। 

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार