बरेली कॉलेज : हैंडपंप और टंकियां खराब, छात्र पेयजल संकट से जूझ रहे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी ने दस्तक दे दी है, मगर बरेली कॉलेज में हैंडपंप और कई पानी की टंकियां खराब हैं। छात्र-छात्राओं को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है।

कॉलेज परिसर में कई स्थानों पर लगी पानी की टंकियों की हालत जर्जर हो चुकी है। घंटाघर के पास स्थापित टंकियां बदहाल स्थिति में हैं, जिनसे स्वच्छ पेयजल मिलना मुश्किल हो रहा है। छात्रों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग बढ़ी है, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई इजाफा नहीं हुआ है। 

वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना लगभग 500 खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उनके लिए मात्र एक ही पानी पीने की टंकी है, जो नाकाफी साबित हो रही है। बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था है। परिसर में एक-दो जगह जो टंकियां खराब हैं, उनको दुरुस्त कराया जाएगा।

संबंधित समाचार