कानपुर मेट्रो की रफ्तार धमाकेदार: जल्द खुलेगा कॉरिडोर-1 का बाकी हिस्सा, ट्रायल रन जारी, जानें कॉरिडोर-2 का अपडेट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : कानपुर मेट्रो परियोजना तेजी से अपने विस्तार की ओर बढ़ रही है। कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से में जल्द यात्री सेवाएं शुरू होने की तैयारी है, जबकि कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईआईटी कानपुर से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा पहले से संचालित है। कॉरिडोर-1 के बारादेवी से नौबस्ता तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों पर ट्रायल रन जारी है और जल्द ही यहां यात्री सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। कुल 23 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 15.4 किमी सेक्शन चालू है, जबकि शेष हिस्से में अंडरग्राउंड व एलिवेटेड निर्माण अंतिम चरण में है। कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए यूनिवर्सिटी से बर्रा तक 8.6 किमी लंबे रूट पर निर्माण तेजी से चल रहा है। रावतपुर से डबल पुलिया तक भूमिगत स्टेशन और टीबीएम सुरंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि एलिवेटेड सेक्शन पर भी तेजी से काम जारी है।

संबंधित समाचार