Bareilly : अग्निवीर...888 युवाओं ने लगाई उम्मीदों की दौड़, 717 हुए सफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार को 888 युवाओं ने दौड़ लगाई, जिसमें 717 सफल हुए। इन अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए रविवार को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

दो जिलों शाहजहांपुर और सीतापुर के अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। भर्ती रैली के समय जाट रेजिमेंट के सामने नकटिया रोड को वन-वे कर दिया गया। 

सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस तैनाती की गई है। जंक्शन और बस अड्डों से भर्ती देखने आ रहे युवाओं को आसानी से जाट रेजिमेंट तक पहुंचने के लिए ई-बसों को भी लगाया गया है। आसपास के जिलों से तमाम युवा अपने साधनों से भी भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म