बदायूं: खेत में सिंचाई के समय करंट से किसान की मौत, लोहरपुरा गांव में हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उस्मानपुर, अमृत विचार। खेत पर फसल की सिंचाई करने के दौरान एक किसान को करंट लग गया। किसान की मौके पर मौत हो गई। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी खेती बाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। उनके खेत में लगे बिजली के खंभे के अर्थिंग वाले तार में करंट आ रहा था। रामभूप उस तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसा देखकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। किसान के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर जरीफनगर पुलिस भी खेत पर पहुंची। मृतक के बेटे अजय ने मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार