अमोनिया आपूर्ति से आलू भंडारण का हुआ समाधान, बोले दिनेश प्रताप- केन्द्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से निकाला गया हल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के शीतगृह संचालकों के समक्ष उत्पन्न हुए अमोनिया गैस आपूर्ति के संकट का समाधान कर दिया गया है। यह कार्य केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से मात्र दो दिन के भीतर हो गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में आलू की फसल विगत वर्षों की तुलना में काफी अच्छी हुई है। राज्य सरकार ने फसल तैयार होने से पूर्व आलू के विपणन और भंडारण की तैयारी पूरी कर ली थी। कुछ कारणों से शीतगृहों में उर्वरक कंपनियों की ओर से अमोनिया गैस की आपूर्ति रोक दी गयी थी, जिससे प्रदेश के 2357 शीतगृहों में भंडारित लगभग 150 लाख मीट्रिक टन आलू के खराब होने का गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिशेष आलू के बेहतर विपणन के लिए अन्य राज्यों से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। राज्य के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

संबंधित समाचार