Moradabad: वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में पिछड़ा अल्पसंख्यक विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य तय समय सीमा के बावजूद काफी पिछड़ा हुआ है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लखनऊ स्तर पर कनेक्टिविटी फेल होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।

सोमवार को प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि जिले में कुल पांच हजार 859 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण किया जाना था,लेकिन पिछले नौ महीनों में केवल 2672 संपत्तियां ही विभागीय पोर्टल पर दर्ज हो सकी हैं। शेष संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन लंबित है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एवं वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग को यह कार्य सौंपा गया था। 

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर कनेक्टिविटी कई-कई दिनों तक बाधित रहने से कार्य प्रभावित हो रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि दिसंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे बाद में न्यायाधिकरण के आदेश से बढ़ाकर जून 2026 कर दिया गया। अब समय सीमा में केवल तीन महीने शेष हैं, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत हो रही है।

संबंधित समाचार