UP में पशुओं की सेहत पर बड़ा खर्च: इलाज को 4.81 करोड़ और मोबाइल वेटरनरी यूनिट को 34.86 लाख रुपये मंजूर
लखनऊ, अमृत विचार: राज्य सरकार ने पशुओं की सेहत और उनके विकास के लिए खजाना खोल दिया है। पशुओं के इलाज के लिए 4 करोड़ 81 लाख 40 हजार और वेटरनरी यूनिट के लिए 34 लाख 86 हजार रुपये की मंजूरी को दी है।
पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण निदेशक ने बताया कि जारी धनराशि में 60 फीसदी केंद्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। धनराशि को पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से ही खर्च होगी।
इसके अलावा मोबाइल वेटरनरी यूनिट के अंतर्गत योजना के लिए दी गई धनराशि से मशीनें, आवश्यक उपकरणों की खरीद की जाएगी। समूची धनराशि राज्य सरकार द्वारा ही प्रदान की जाएगी।
