नशे के खिलाफ सख्त योगी सरकार: फरवरी तक 840 मुकदमे, 1,176 गिरफ्तारियाँ और 6,230 किलो मादक पदार्थ बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने नशा उन्मूलन अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने और अवैध मादक पदार्थों के सेवन व तस्करी में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव सोमवार को अपने कार्यालय में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में हर माह कम से कम दो एनकॉर्ड बैठकें अनिवार्य रूप से हों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री पर ऑनलाइन निगरानी और भांग की दुकानों की संख्या क्षेत्रीय जरूरत के अनुसार सीमित करने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में फरवरी तक 840 मुकदमे दर्ज कर 1,176 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जबकि 6229.78 किग्रा अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए। प्रदेश में 10 हॉटस्पॉट चिन्हित कर कार्रवाई तेज की जा रही है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

संबंधित समाचार