UP: बुलडोजर से काकोरी के शहीदों की प्रतिमा क्षतिग्रस्त...अखिलेश ने बताया बीमारू मानसिकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी कांड के अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं हटाने के दौरान बुलडोजर से टूटने के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। पूरे मामले निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आई। सूचना मिलने पर महापौर अर्चना वर्मा मौके पर पहुंचीं और नगर निगम अधिकारियों से नाराजगी जताई। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे बीमारू मानसिकता बताया।

नगर निगम के पास स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत कार्यालय परिसर में लगी अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को हटाकर नई प्रतिमाएं स्थापित की जानी थीं। इस कार्य के लिए नगर निगम की ओर से करीब 40 लाख रुपये की निविदा पर एक एजेंसी को ठेका दिया गया था। योजना के अनुसार नई प्रतिमाएं पीछे लगनी थीं, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने नगर निगम अधिकारियों को बिना सूचना दिए रविवार रात बुलडोजर से प्रतिमाएं हटाने का प्रयास किया, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। 

घटना के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनीत कुमार त्रिवेदी ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया, उनकी प्रतिमाओं के साथ इस तरह की लापरवाही लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को तलब किया और नाराजगी जताई। वायरल वीडियो में प्रतिमाओं को डंपिंग ग्राउंड में पड़े होने की बात भी सामने आई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण कभी भी शहीदों के मान-सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में सौंदर्यीकरण के नाम पर शहीदों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाना गलत है और यह एक मानसिकता को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म