APLT20 : सरयू स्मैशर्स व गंगा वॉरियर्स ने जीते मैच, अमन व शिवम रहे मैन-ऑफ-द-मैच

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार । अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) टी-20 में सोमवार को सरयू स्मैशर्स व गंगा वॉरियर्स टीमों ने लीग मैच जीत कर पूल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित पाल सिंह व जिला क्रिकेट संघ के सचिव उमेर अहमद ने अमन व शिवम को मैन-ऑफ-द-मैच के रूप में पुरस्कृत किया।

डाभासेमर के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को पहला मुकाबला सरयू स्मैशर्स व यमुना सुपर किंग्स टीमों के बीच खेला गया। इसमें यमुना सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवरों में नौ विकेट पर 96 रन बनाये। 

उसकी टीम के विनायक रिटायर हर्ट हो गए। इसमें अनंत ने 20, सत्येन्द्र 18 व शिवेन्द्र ने 10 रन टीम में जोड़े। सरयू स्मैशर्स के मनीष, दिव्य प्रकाश, शर्दुल त्रिपाठी ने दो-दो, जावेद व शारिम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सरयू स्मैशर्स टीम ने बिना विकेट गंवाए अमन यादव के तीन छक्के व 10 चौके से बने नाबाद 60 रन व नैतिक के नाबाद 11 रनों के सहयोग से 10 विकेट से मैच जीत लिया। अमन मैन-ऑफ-द-मैच रहे।

दूसरे मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। शिवम ने चार छक्के व सात चौके की मदद से 60, अनुज ने 47, शुभम ने 31, पंकज 27 व शोएब ने 19 रनों का योगदान दिया। मनोरमा टीम के दिव्यांशु ने तीन, करन ने दो, दीपक व कैफ ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में मनोरमा मार्बल्स टीम छह विकेट पर 151 रन बना सकी। निखिल के शानदार 66, वैभव के 21 व रितुराज व नवनीत के 14-14 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके। गंगा टीम के विशाल, उत्कर्ष, शोएब, ध्रुव, अभिषेक व पंकज ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर आयोजन संयुक्त सचिव बाल किशन निषाद, ऑफीसियल व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  :
APL में चमका IPL सितारा, गाेमती थंडर की ओर से खेलते हुए RCB के स्वास्तिक ने जड़े 21 छक्के 11 चौके, 69 गेंदों में नाबाद 195 रन

संबंधित समाचार