अब सिर्फ यू-राइज पोर्टल से ही होगा संबद्धता विस्तार, तकनीकी संस्थानों को दिए गए ये सख्त निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार: प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए निजी तकनीकी संस्थानों की संबद्धता विस्तार प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए यू-राइज पोर्टल 23 मार्च से खोल दिया गया है और सभी संस्थानों को समयबद्ध आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि संबद्धता विस्तार के लिए केवल यू-राइज पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे पोर्टल पर लॉगिन कर अपने शैक्षणिक स्टाफ का पूरा विवरण अपडेट करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। यह संबद्धता विस्तार एआईसीटीई, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर दिया जाएगा। परिषद ने सभी संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।
